|
भोजपुरी सिनेमा
के चर्चित निर्माता मनोज कुमार चौधरी की मिथिला टाकिज के बैनर तले बनी भोजपुरी
फिल्म राखेला शान भोजपुरिया जवान इसी
शुक्रवार बिहार व मुंबई के 70 सिनेमाघरों में शानदार ओपनिंग के साथ प्रदशित की
गयी। इस फिल्म ने बिहार के आरा, बक्सर, सासाराम, मोतिहारी सहित दर्जनभर
सिनेमाघरों में ऐतिहासिक कलेक्शन दर्ज किया है। इस फिल्म में सुपरस्टार पवन
सिंह के दमदार अभिनय व निर्दशक राजू के बेहतरीन निर्दशन की काफी तारीफ की जा रही
है। फिल्म में पवन सिंह, प्रतिभा पाण्डेय, मनोज टाईगर, सुबोध सेठ, गौरी शंकर,
दिलीप सिन्हा व ब्रजेश त्रिपाठी की प्रमुख भूमिका है। फिल्म के गीतकार विनय
बिहार, संगीतकार पवन सिंह है। |