|
लक्ष्मण रेखा को मिला यू/अ
सर्टिफिकेट
|
|
|
 |
|
|
आशा प्रोडक्शन्स के बैनर तले निर्मित फिल्म- *लक्ष्मण रेखा*
को सेंसर बोर्ड द्वारा यू/अ सर्टिफिकेट दिया गया है। निर्माता-
अशोक गुप्ता एवं आशा गुप्ता की यह फिल्म पूरी तरह से
भारतीय संस्कृत एवं भोजपुरिया संस्कार को प्रस्तुत करते
हुए सम्पूर्ण पारिवारिक तथा स्वस्थ मनोरंजकपूर्ण है। इस
फिल्म के निर्देशक मनोज गिरी हैं, जिन्होंने भोजपुरी सिनेमा
की साफ़-सुथरी छवि को ध्यान में रखते हुए फिल्म का
निर्देशन किया है। इस फिल्म के माध्यम से सुपर स्टार विनय आनंद
और स्टार अभिनेत्री गुंजन पन्त तथा अर्चना सिंह दर्शकों को
खूब प्रभावित करेगे।। पटकथा- धर्मेन्द्र नाथ ओझा ने लिखा
है। गीत- डा0 सागर तथा संगीत- सतीश अजय का है। कार्यकारी
निर्माता- ऋषभ गुप्ता, सिनेमैटोग्राफर- यश कुमार भगत, कला-
राजेश उर्फ़ पप्पू श्रीवास्तव, मार-धाड़- दिलीप यादव, नृत्य
निर्देशन - इशाक खान व ज्ञान सिंह, संकलन- ललित तिवारी तथा
मिक्सिंग - संजय राजीव ने किया है। मुख्य कलाकार- विनय
आनंद, गुंजन पन्त, अर्चना सिंह, विनोद आनंद, अक्षत राज,
माया यादव, प्रिया पाण्डेय, सुनीता सिंह, बंधू खन्ना, पंकज
कुमार, राजेश तोमर तथा एहसान खान इत्यादि हैं।
|
|
|
|
|
|
|
|
|
|