भोजपुरी
वर्ल्ड में डा सुनील कुमार की फिल्मे सिक्के बरसाती है। ऐसा माना जाता है की डा
सुनील कुमार की फिल्मे आती है तो दसरे बड़े से बड़े निर्माता भी अपनी फिल्मे वापस
ले लेते है। इस साल भी भोजपुरिया परदे पर 27 मार्च से प्रदशित होने जा रही है
डा सुनील की फिल्म दिलेर। जिसमे भोजपुरी सुपर स्टार दिनेशलाल यादव, अक्षरा सिंह,
अवधेश मिश्रा, संजय पाण्डेय, अयाज खान, सीमा सिंह, माया यादव, तथा मंटू लाल की
मुख्य भूमिका है। इस फिल्म को निर्दशित कर रहे है। जाने माने निर्दशक सुब्बाराव
गोसंगी। दिनेश लाल यादव कहते है डा सुनील कुमार के साथ मैंने पहली बार फिल्म की
है। मै गारंटी के साथ कह सकता हु। की दिलेर
वाकई काफी अलग है। तथा दर्शको का भरपूर मनोरंजन करेगी। इस फिल्म की कहानी खुद
डा सुनील कुमार ने लिखी है। स्क्रीनप्ले निर्दशक सुब्बाराव का है। संवाद लिखे
है सुरेन्द्र मिश्रा और प्यारे लाल कवि ने। गीत लिखे है प्यारे लाल कवि ने।
मारधाड़ वेंकट, न्रत्य निर्दशक दिलीप अंथोनी और कानू मुखर्जी का है। मुख्य
कलाकार दिनेशलाल यादव, अक्षरा सिंह, अवधेश मिश्रा, संजय पाण्डेय, अयाज खान, सीमा
सिंह, माया यादव, तथा मंटू लाल रूपा सिंह।