रायपुर के डांस बार में मिली गुंजन पन्त

 

मारे मुस्की त कुतुबमीनार हिलेला... इस तरह के गीत किसी आम जगह के अलवा मौज मस्ती की ही जगह ज्यादा सुनाई देते हैं. जी हाँ दोस्तों,  मनमोहिनी काया की मल्लिका, भोजपुरी सिनेमा की स्टार नायिका  गुंजन पन्त  को ही देख लीजिये. वह मुंबई से अचानक छत्तीसगढ़, रायपुर कब पहुँच गयी किसी को पता ही ना चला. और ताज्जुब  तो तब हुआ जब *गुंजन* को रायपुर के एक डान्स बार में नाचते गाते हुए देखा गया. अब सोचने वाली बात यह है कि *आखिर गुंजन को ऐसे क्या आन पड़ी जो वह डांस  बार में ठुमके लगाने चली गयी.
अरे भई...  अब ज्यादा सोचने तथा चौकने की ज़रूरत नही है. यह सब वह *बाबा का दलान इंटरटेनमेंट*  बैनर तले निर्माणाधीन फिल्म-"कोठा" की शूटिंग में कर रही हैं. जिसके निर्देशक *मनोज श्रीपति झा हैं.
इस फिल्म में 'गुंजन पन्त' पहली बार 'न्यूज रिपोर्टर' की भूमिका में एक नए लुक में नज़र आएँगी. खबर हरदम पर मीडियाकर्मी किन-किन हालातों से गुजरकर पब्लिक तक पहुँचाते हैं, यह कड़वा सच भी वह प्रस्तुत करेंगी.
एक सवाल के जवाब में उन्होंने बताया कि- "मैंने इस किरदार को जीवन्त बनाने हेतु 15 दिन तक फाईट व सारे स्टंट सीखा है, क्योंकि मुझे इस भूमिका में मोटर साईकल चलाना, जुर्म-अत्याचार के खिलाफ लड़ाई लड़ना तथा कोठे  पर रह रही महिलाओं पर हो रहे जुल्मों-सितम से उन्हें बचाना भी है. इस फिल्म में मेरे कई शेड्स हैं, जो मेरे लिए एक चैलेन्ज है मगर मैं जरा भी नर्वस नहीं हूँ क्योंकि सारी तैयारी मैंने पहले से कर लिया है". वाकई 'गुंजन पन्त' के इरादे बुलंद हैं.
फिल्म 'कोठा' की कहानी में यह दर्शाया गया है कि 'पुरुष समाज में जिन महिलाओं को सिर्फ मनोरंजन का साधन समझा जाता हैं, उनकी त्रासदी को उजागर किया गया है'. मुख्य भूमिकाओं में *गुंजन पन्त  के अलावा नवोदित पवन कुमार झा, रिंकू घोष, धर्मेन्द्र सिंह, मोनिका बत्रा, आनंद मोहन, जय सिंह,  नीलिमा सिंह तथा संजय पाण्डेय हैं.

 

News by:- Apna News

 

Home  I Advertise  I Privacy Policy  I Contact US