|
सी सी एल में धमाकेदार उपरिथिति
दर्ज करा चुकी भोजपुरी दबंग की टीम व तेलगू कलाकारों की टीम तेलगू वारियर्स के
बीच 3 मार्च को होने वाले क्रिकेट मैच का सीधा प्रसारण पुणे से अंजन
टी वी पर किया जायेगा। अंजन टी वी पर इस मैच का प्रसारण दोपहर 3 बजे से शाम 7
बजे तक किया जायेगा। भोजपुरी
दबंग टीम के कप्तान मनोज तिवारी व उप-कप्तान दिनेश लाल यादव है। वही इस मैच में
रवि किशन, पवन सिंह, खेसारी लाल, प्रवेशलाल, विक्रांत सिंह, आदित्य ओझा व अभय
सिन्हा भी क्रिकेट मैदान पर चौका छक्का मरते दिखेगे। अंजन टी वी पर इस मैच की
लाइव् कमेंटरी पेश करेगे भारतीय अंडर 19 के कप्तान अमिकर दयाल। |