|
03
मार्च को भोजुपरी दबंग पुणे में
टकराएगा तेलगू वेरियर
|
|
|
 |
|
|
चेन्नई रियोंस' तथा 'केरला स्ट्राईकर' जैसी मजबूत टीम को
हराने के बाद सेलिब्रेटी क्रिकेट लीग में पहली बार उतरी
भोजपुरी सितारों वाली क्रिकेट टीम 'भोजपुरी दबंग' अब 03
मार्च को पुणे में 'तेलगू वेरियर' से टकरायेगी। इसी दिन
पुणे में ही मराठी फिल्मों वाली टीम 'वीर मराठा' हिन्दी
फिल्मों के सितारों वाली टीम 'मुम्बई हीरोज' से टकरायेगी।
24 फरवरी को 'वीर मराठा' ने रांची में 'भोजपुरी दबंग' टीम
को 2 विकेट से पराजित किया था। 'भोजपुरी दबंग' के प्रवक्ता
शशिकांत सिंह के मुताबिक 'तेलगू वेरियर' और 'भोजपुरी दबंग'
का रोमांचक मुकाबला पुणे में 03 मार्च को शाम 3ः00 बजे से
शाम 7ः00 बजे तक होगा। जबकि 'वीर मराठा' और 'मुम्बई हीरोज'
की टक्कर शाम 7ः00 बजे से रात 11ः00 बजे तक होगी। 'भोजपुरी
दबंग' और 'वीर मराठा' के लिए पुणे का मैच करो या मरो जैसे
हालात के होंगे। यही मैच तय करेगा कि 9 मार्च को सेमी
फाइनल में कौन-कौन सी टीमें जा रही हैं। अगर 'वीर मराठा'
की टीम 'मुम्बई हीरोज' से पराजित हो जाती है तो वह सेमी
फाइनल से बाहर हो जाएगी। जबकि 'तेलगू वेरियर' अगर 'भोजपुरी
दबंग' से हार जाती है तो 'भोजपुरी दबंग' सेमी फाइनल में
पहुंच जाएगी।
|
|
|
|
|
|
|
|
|
|